आकाश गुप्ता, संवाददाता शक्तिनगर
शक्तिनगर(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अकुंश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  दिनांक 24.12.2021 दिन शुक्रवार को थाना शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र के कुशल निर्देंशन में उप निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य,हेड कांस्टेबल शोभनाथ, कांस्टेबल विपिन कुमार,कांस्टेबल रामरुप व  कांस्टेबल चालक अम्बुज तिवारी द्वारा समय करीब 02.15 बजे अभियुक्तगण 1. संजय कुमार शाह पुत्र भोला प्रसाद शाह निवासी जयनगर जुवाड़ी, थाना विन्ध्यनगर जनपद सिंगरौली उम्र करीब 22 वर्ष 2.सुजीत कुमार भारती पुत्र हरिकेश राम निवासी एल.सी.एच.60 एन.सी.एल खड़िया कालोनी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष एवं 3.निलेश कुमार बंसल उर्फ निलेश कुमार बसोर पुत्र राम प्रताप बंसल निवासी ग्राम खुटार थाना वैढ़न जनपद सिंगरौली म.प्र. उम्र लगभग 21 वर्ष को चोरी की योजना बनाते हुए चिल्काटांड़ एन.सी.एल. पुलिया के निचे चिल्काटांड़ से गिरफ्तार क